रायपुर

मोहल्ले के ही युवक ने सूने घर में ढाई लाख की सेंधमारी की थी
17-May-2024 4:06 PM
मोहल्ले के ही युवक ने सूने घर में  ढाई लाख की सेंधमारी की थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। 
बीते सोमवार को टिकरापारा इलाके के झंडा चौक के पास सूने मकान में लाखों के जेवर चुराने वाला पकड़ा गया है। उससे पूरा माल बरामद कर लिया गया।
दोमेन्द्र कुमार सिन्हा (30) की रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी । 13 मई को वह अपनी ड्यूटी चला गया और उनकी पत्नि बच्चे को लेकर  मायके गई थी। रात करीबन 8:00 बजे ड्यूटी से वापस घर आया तो देखा की उपर के कमरे का आलमारी का लॉकर खुला हुआ था उसमें रखी  ज्वेलरी कीमती 2.50 लाख रु चोरी कर लिए गए । मुखबीर की मदद से पुलिस ने विजय यादव उर्फ वेद प्रकाश यादव  22 साल झण्डा चौक संजय नगर निवासी को पकड  कडाई से पूछताछ में  चोरी करना स्वीकार किया। और जेवर को छुपा कर रखा था, जिन्हें   पुलिस ने बरामद कर  किया ।
 


अन्य पोस्ट