रायपुर
बघेल ने बेरोजगारों को ठगा-खेरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं नेत्री राधिका खेरा ने रायबरेली में प्रचार कर रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर साधा निशाना है।
अपने एक्स पोस्ट में राधिका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पीएससी फर्जीवाड़ा और बेरोजगारी भत्ते में युवाओं को ठगा। महिलाओं को 500 रूपए देने का वादा कर नहीं दिया। महिलाओं का आप और आपकी पार्टी कितना सम्मान करती है इसकी उदाहरण मैं ही हूं। कका रायबरेली की जनता को भडक़ाने की कोशिश न करें।
दरअसल राहुल गांधी के प्रचार के सिलसिले में भूपेश बघेल इन दिनों रायबरेली में जनसभाएं कर रहे हैं। कल भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा था, कांग्रेस की सरकार किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करेगी, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां देगी, सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार मिलेगा, महिलाओं के खातों में ?1 लाख आएंगे। ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र की सरकार आम देशवासियों की सरकार होगी, सबको न्याय देगी।ज्ज् राधिका खेड़ा ने अब इसी ट्वीट का जवाब दिया हैं।