रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 मई। मुंबई के सीएसएमटी स्टेशन के प्लेटफार्म विस्तार व स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलाकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ ट्रेनों का परिचालन 2 जून तक प्रभावित रहेगा।
रद्द होने वाली गाडिय़ाँ: 01- 31 मई को 12262 हावड़ा- सीएसएमटी और 2 जून को 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस रद्द ।
गंतव्य से पहले दादर में समाप्त और वहीं से रवाना होने वाली 16 मई से 31 मई तक 12810 हावड़ा-सीएसएमटी सुपरफास्ट मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी। 18 मई व 31 मई को 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।
31 मई को 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।
31 मई व 01 जून को 12106 गोंदिया-सीएसएमटी एक्सप्रेस दादर स्टेशन में समाप्त होगी।
1 जून को 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। 2 जून को 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। 1 व 02 जून को 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजली एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी। 1 जून को 12105 सीएसएमटी-गोंदिया एक्सप्रेस दादर स्टेशन से प्रारम्भ होगी।