रायपुर

जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट
17-May-2024 3:30 PM
जमीन बंटवारे को लेकर मारपीट

रायपुर, 17 मई।  गुरूवार को शहर में मारपीट की घटनाओं में लाठी डंडे और नुकीली चीज से जानलेवा हमले किए गए ।
पुरानी बस्ती गोगांव निवासी इंद्रजीत खरे (50) और नरेंद्र बारले (42) गुरुवार शाम आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच तेज आवाज में बोलने पर विवाद हुआ। और गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर नुकीली चीज से हमला किया । दोनों ने एक दूसरे पर गुढिय़ारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। 

इधर लभांडी में भूखंड बंटवारे को लेकर कुमारी निषाद और धनऊ निषाद के बीच कल रात मारपीट हो गई। धनऊ ने डंडे से वार किया। कुमारी मे देर रात थाने में मामला दर्ज कराया। 

टिकरापारा थाना इलाके के बीएसयूपी कालोनी निवासी सानिया खान और पति के बीच झगड़ा चल रहा था। तभी राजा,महमूद जोया वहां आए और क्यो झगड़ा रहे हो कहते हुए हाथ मुक्के और डंडे से हमला किया । सानिया ने शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने सभी मामले धारा 294,506,323,34 का अपराध दर्ज कर लिया है ।


अन्य पोस्ट