रायपुर
रायपुर, 16 मई। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने कहा है कि अपने कार्मिकों के इलाज के लिए छत्तीसगढ़ में सरकार दोहरा मानदंड अपनाए हुए है। उन्होंने बताया है कि पावर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों और पेंशनरों को कैशलेश स्वास्थ सुविधा मुहैया करा रही है जो सराहनीय है। परंतु ऐसा राज्य कर्मचारी और पेंशनरों के लिए लागू नही करना अमानवीय है। इस के बारे में जानकारी लेने अन्य दूसरे राज्य के अधिकारी यहां प्रवास पर आ रहे है और इस योजना की सराहना कर रहे हैं।राज्य के बजट से ही चलने वाला बिजली कम्पनी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को जनवरी 24 से 4त्न प्रतिशत डीए डीआर का एरियर सहित भुगतान कर रहे है, एक की राज्य में अलग अलग प्रकार के मापदंड और आदेश से सरकारी कर्मचारी अचंभित तथा व्यथित है।
जारी विज्ञप्ति में राज्य सरकार से सारे बाधाओं दूर कर सरकार के योजनाओं को अमली जामा पहनाने वाले राज्य के सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों तथा पेंशनरों को तुरन्त दोहरी नीति त्याग कर कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा राज्य के सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए लागू करने एवम् बिजली कर्मचारियों की तरह केन्द्र के समान पूरा 50त्नप्रतिशत एरियर सहित महंगाई राहत के आदेश जारी करने की मांग की है।
महिला विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्रोपदी यादव, राष्ट्रीय मंत्री पूरन सिंह पटेल, छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल गोल्हानी, विभिन्न जिलों से आर एन ताटी, बी के वर्मा, पंडित आर जी बोहरे, डी आर गजेन्द्र,पी एन उडक़ुड़े, आई सी श्रीवास्तव, एस के घाटोडे, एस एन देहारी, ओ पी भट्ट, आदि ने कैशलेश स्वास्थ्य सुविधा के आदेश तत्काल प्रसारित करने की मांग की है।