रायपुर
रायपुर, 16 मई। सोमवार को घोषित सीबीएसई 10-12 वीं के परीक्षा परिणामों में श्री गुजराती इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने सफलता प्राप्त की। जो छात्रों और शिक्षकों दोनों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाती है। कक्षा 10 की परीक्षा में सोनम गर्ग 95.60त्न अंक प्राप्त कर स्कूल में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। स्मृति सिग्धा 93.60 प्रतिशत दूसरे और वंशिका तहलानी 93.20 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
इसके अलावा, 12वीं वाणिज्य संकाय में पूजा साहू 93.4 फीसदी अंकों के साथ शीर्ष, रोहनित सिन्हा (विज्ञान संकाय) और कुमकुम लूनिया 91.2 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे।
उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने स्कूल के कठोर शैक्षणिक पाठ्यक्रम, व्यक्तिगत भ्यान और सहायक शिक्षण वातावरण को प्रमाणित किया है। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. शैलेश शर्मा शिक्षकों के साथ मिलकर सभी छात्रों को बधाई दी।