रायपुर

छत्तीसगढ़ की कैशलेस स्वास्थ्य योजना कर्मचारी हित का बड़ा कदम
16-May-2024 6:41 PM
छत्तीसगढ़ की कैशलेस स्वास्थ्य योजना कर्मचारी हित का बड़ा कदम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में कैशलेस स्वास्थ्य योजना का अध्ययन करने आई मध्यप्रदेश व पंजाब की टीम ने योजना को सराहा । योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा उपरान्त मप्र पॉवर जनरेशन कंपनी के एमडी मंजीत सिंह ने इस योजना को सफल परियोजना प्रबंधन का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण माना। उन्होंने इसे मध्यप्रदेश में लागू करने की इच्छा जताई, वहीं पंजाब पॉवर कार्पोरेशन को इस योजना से नई राह मिली है।

इस अवसर पर तीनों राज्यों की बिजली कंपनियों व छत्तीसगढ़ की क्रियान्वयन एजेंसी के बीच एक एम.ओ.यू पर हस्ताक्षर किए गए।

श्री सिंह ने कहा कि  हमारा आत्म-विश्वास बढ़ा है। यह योजना बहुत प्रभावी है। पंजाब के  डी.के. गोयल ने कहा कि पंजाब में इसी तरह की कैशलेस योजना लागू की गई थी पर वह सफल नहीं हो सकी थी,  हमने जिन दिक्कतों का सामना किया था उनका समाधान इस योजना में है।

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रतिनिधि अमित मेहरोलिया ने कहा कि , कंपनी की ओर कर्मियों के लिए सामाजिक दायित्व का बेहतर उदाहरण है।

कार्यक्रम में मानव संसाधन विभाग द्वारा बताया गया कि अब तक कुल 59,097 हितग्राही इस योजना से लाभान्वित हुए हैं। पंजीकृत हॉस्पिटलों की संख्या 267 हो चुकी है। इस अवसर पर कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के एमडी  एस.के. कटियार,  राजेश शुक्ला, मानव संसाधन विभाग के ईडी अशोक वर्मा, अतिरिक्त महाप्रबंधक  विनोद अग्रवाल, कैशलेस स्वास्थ्य योजना की टीम व मानव संसाधन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एजीएम (जनसंपर्क)  उमेश कुमार मिश्र ने किया।


अन्य पोस्ट