रायपुर

फाफाडीह इलाके में घूम घूमकर पौव्वा बेच रहा युवक गिरफ्तार
16-May-2024 4:02 PM
फाफाडीह इलाके में घूम घूमकर  पौव्वा बेच रहा युवक गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 मई।
देवेंद्र नगर पुलिस ने अवैध रूप से शराब के साथ बेमेतरा के युवक  कुलदीप उर्फ गोलू बंजारे को पकड़ा। वह अपनी बाइक में घूम घूमकर फाफाडीह, जागृति और त्रिमूर्ति नगर इलाके में शराब बेच रहा था। 

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने  युवक को फाफाडीह वाल्टेयर गेट मोड पास  पकड़ा । पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप उर्फ गोलु बंजारे (25) ग्राम पौसरी  थाना चंदनु बेमेतरा बताया।  उसके बैग की तलाशी लेने पर देशी पौव्वा शराब की मिली। इसका कोई बिल आदि नहीं थे। उसे गिरफ्तार कर उससे 90 पौवा देशी शराब, बाइक  सीजी 04 पीबी 3610 कुल कीमत  लगभग 50,500/- रूपये जप्त कर  धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया गया ।

गुढिय़ारी क्षेत्रान्तर्गत खालबाड़ा गप्पू ऑटो सेन्टर के पास एक व्यक्ति अवैध रखा था। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था।  मुखबीर की सूचना पर बताए स्थान और हुलिए को चिंहाकित कर आरोपी राजू ताण्डी जगन्नाथ चौक खालबाडा के पास पकड़ा। उसके कब्जे से 20 पौवा शराब जब्त कर धारा 34(1)ख  आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। 

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम कोतवाली क्षेत्रांतर्गत वीरभद्र नगर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गांजा के साथ अजय चतुर्वेदी को गिरफ्तार किया।  उसके पास से 01 किलो 55 ग्राम गांजा कीमत लगभग 10,000 रूपये जप्त कर धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
 


अन्य पोस्ट