रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। राजधानी में कल रात मारपीट के मामले दर्ज हुए है। इनमें आरोपी ने पुरानी रंजिश पर झगड़ा कर बाल्टी, लाठी डण्डा से हमला कर दिया। जबरन घर का दरवाजा तोड़ कमरे में प्रवेश कर महिला को जान से मारने की धमकी दी।
मौदहापारा इलाके में कल रात मारा रात्रे, विकास और अंकुर रात्रे ने पड़ोस में रहने वाली महिला की पिटाई कर दी। सुरेश रक्सेल ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराया है। उसने बताया कि मंगलवार को मीरा रात्रे और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर बहस हो गई। इस बात से नाराज मीरा रात्रे रात को विकास और अंकुर के साथ घर पर आ गई। जबरन गाली गलौज करने लगे। घबराकर उसकी पत्नी घर का दरवाजा बंद कर कमरे में थी। बंद दरवाजा को विकास,अंकुर ने लात मारकर तोडक़र कमरे में जबरन घूस गए और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर अपराध कायम कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। आजाद चौक पुलिस ने कल रात सारथी चौक में हुए मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ 294,323,506, 34 का अपराध दर्ज किया है। डिकेश सोनवानी ने पुलिस को बताया कि वह जय काली चौक भोईपारा में रहता है। जो कल रात सारथी चौक के पास गया था। वहीं पर गोलू रगडे और अतुल रगडे वहां पर आ गए और पुरानी रंजिश की बात पर आकर गाली गलौज करने लगे। डिकेश सोनवानी के विरोध करने पर युवकों ने जान से मारने की धमकी देकर वहीं पास रखे डण्डे से उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों को वहां आता देख गोलू और अतुल वहां से भाग गए। डिकेश ने आजाद चौक थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गोलू और अतुल के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
टिकरापारा इलाके में बोरिया खुर्द आरडीए कालोनी में मंगल की रात जबरन मारपीट हुई है। नफीस और राजा ने किसी बात से नाराज होकर कल रात गुलाम यासीन रजा के घर घुस गए और गाली गलौज करने लगे। गुलाम के मना करने पर नफीस और राजा भडक़ गए और जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का और घर में रखे बाल्टी से गुलाम यासीन पर हमला कर दिया।
इधर विधानसभा इलाके में बीएसयूपी कालोनी निवासी प्रकाश सोनकर से जबरन मारपीट हो गई। गौतम क्षत्रिय ने किसी बात को लेकर प्रकाश सोनकर के घर के पास जाकर गाली गलौज की। जिसे मना करने पर वह जबरन उसके घर में घुस गया और गाली गलौज कर मारपीट की