रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। हार्मनी म्यूजिकल ग्रुप ने गत दिवस बालाजी विद्या मंदिर सभागार में एक म्युजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के 1950ज् से 60ज् के दशक फिल्मों के गीतों को प्रस्तुत किया गया। इनमें के. एल. सहगल, मन्ना डे, हेमंत कुमार, तलत मेहमूद, किशोर कुमार , मो.रफ़ी, गीता दत्त, शमशाद बेगम, लताजी, आशाजी, के बेहतरीन नगमों को पेश किया।
एनजे. राव और उषा ने सौ साल पहले मुझे तुमसे प्यार था, आर.मुरली और श्रीदेवी ने आंखों ही आँखों में इशारा हो गया, डी. नागेश राव- कीर्ति ने सर पर टोपी लाल हाथ में रेशम का रुमाल, डी. मल्लिकार्जुन- भवानी ने याद किया दिल ने कहां हो तुम, बी. रामाराव-आरती ने ये रात भीगी भीगी ये मस्त फिज़ाये, ऋतु श्रीवास्तव ने आजा रे मैं तो कब से खड़ी, सौम्या ने बाबूजी धीरे चलना, श्रीनिवास ने ये मेरा दीवानापन हैं, गीतों को प्रस्तुत कर, खूब वाहवाही बटोरी। हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप के डायरेक्टर डी. नागेश राव ने कहा की उनके ग्रुप सी यह 22 वीं प्रस्तुति थी। मंच संचालन लक्ष्मीनारायण लाहोटी और श्रीमती संध्या राज किया।