रायपुर

केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मातृशोक, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि
15-May-2024 3:56 PM
केंद्रीय मंत्री सिंधिया को मातृशोक, सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 15 मई।  केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता माधवी राजे सिंधिया के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल  पर शोक संदेश में उन्होंने लिखा है कि  माँ की ममता से बढक़र और कुछ नहीं होता। दु:ख की इस घड़ी में मेरी पूरी संवेदनाएं सिंधिया परिवार के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की है।


अन्य पोस्ट