रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 मई। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से धारदार चाकू लहराकर आम लोगों को धमकाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चाकू को जब्त कर धारा 25,27 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई किया गया।
देवेंद्र नगर क्षेत्रातर्गत त्रिमुर्ति नगर के पास 2 अलग - अलग जगह पर हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते हुए आम लोगों को आतंकित करने वाले राजेन्द्र सोना उर्फ बोडो निवासी सुलभ के पास त्रिमुर्ति नगर एवं आरोपी सूरज कुमार को त्रिमूर्ति नगर स्कुल के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से धारदार चाकू जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।
इधर पुरानी बस्ती इलाके के सुलभ शौचालय भाटा गांव के पास से गजेंद्र यादव को पकड़ा। आरोपी अपने पास अवैध रूप से धारधार चाकू रख वहां आने जाने वाले लोगों को धमका रहा था। राहगीरों की शिकायत पर बताए गए स्थान को चिंहाकित कर पुलिस ने गजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से धार धार चाकु पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया!

