रायपुर

सूने मकान का ताला टूटा, ढाई लाख के नगदी जेवर पार
14-May-2024 2:24 PM
सूने मकान का ताला टूटा, ढाई लाख के नगदी जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 14 मई।  शहर में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही है। चोर सूने मकानों को टारगेट कर रहे हैं। कल रात टिकरापारा इलाके में सूने मकान से 2.50 लाख रूपए के जेवर नगदी पार कर गए। 

डेमेंद्र कुमार सिंहा झंडा चौक संजयनगर में परिवार के साथ रहता है। सोमवार रात उसके सूने मकान में चोरी हो गई। वे और उसका पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान कोई अज्ञात चोर मकान सूना देख दरवाजा में लगा  ताला तोडक़र कमरे के अंदर रखे आलमारी से सोना, चांदी के जेवर और नगदी कुल 2लाख 50 हजार की चोरी कर ले गया। मंगलवार सुबह जब घर वापस आए तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर कमरे में जाकर देखा तो आलमारी टूटी हुई थी। और उसमें रखा नगदी, जेवर वहां नहीं थे। कोई अज्ञात चोर मौका देख उसे चुरा ले गया। आसपास के लोगों से पूछताछ पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने डोमेंद्र की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 454, और 380 का अपराध दर्ज किया है। इलाके में आसपास पूछताछ कर सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज से आरोपी की पहचान कर पतासाजी की जा रही है।


अन्य पोस्ट