रायपुर

परीक्षा से पहले नर्वस होकर सम्हला साहेब, फिर पाए 97 फीसदी अंक
13-May-2024 9:24 PM
परीक्षा से पहले नर्वस होकर सम्हला साहेब, फिर पाए 97 फीसदी अंक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। सोमवार को सीबीएसई 10-12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषणा हुई इसमें प्रदेशभर में इस बार लड़कियों ने फिर बाजी मारी है। बारहवीं की परीक्षा में राजधानी के रहने वाले मेधावी साहेब सिह होरा ने सीबीएसई की 12 वीं में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं। साहेब सिंह होरा कृष्णा पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। श्यामनगर में परिवार के साथ रहते है। उनका पूरा परिवार रायपुर ग्रीन केपिटल में व्यवसाय करते हैं। साहेब सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान उनको परिवार और उनके दोस्तों का भरपूर सहयोग मिली। घर में भी मम्मी-पापा का पूरा सपोर्ट मिला।

परीक्षाओं की तरीख आते ही साहेब थोड़ा नर्वस हो गया था। तक मम्मी पापा ने उसका सपोर्ट किया। रोज 6-8 घण्टे तैयारियां करने का परिणाम है कि आज सफलता मिली है। परीक्षा से पहले इकोनामिक विषय में थोड़ा टफ रहा। लेकिन जो टफ था उसी से शुरूआत की। और आज अच्छे अंक आए हैं।

साहेब सिंह का कहना है कि वे साइकोलाजिस्ट बनना चाहते हैं। क्यों कि आज के समय में लोगों के रहन सहन व्यस्तता के चलते लोग तनाव ग्रस्त हो रहें है। और इनका इलाज भी जरूरी है।

आईआईटी लक्ष्य है वेदांत का

आज निकले 12वी बोर्ड ,के परिणाम में वेदांत कुमार साहा को  विज्ञान विषय में 96 फीसदी अंक प्राप्त हुआ।  मैथ्स एवं आई पी में पुरे 100 में  100 मार्क्स मिले हैं। वह होलीक्रास हायर सेंकेडरी स्कूल बैरन  बाजार का  छात्र है। बोर्ड परीक्षा के लिए 10 से 12 घंटे रोजाना पढ़ाई कर रहा था।

विज्ञान विषय के कठिन प्रश्न को हल करने में कोचिंग क्लास से विशेष सहायता प्राप्त हुआ। भविष्य में आई आई टी जैसे संस्थान से इंजीनियरिंग करने की आशा रखता है। अभी जे ई ई एडवांस की तैयारी कर रहा है।   उसके पिता, सपन कुमार साहा हाईटेक पावर एंड स्टील प्लांट में, चीफ आपरेटिंग आफिसर एवं मां  डॉ झुमा साहा मैट्स यूनिवर्सिटी में, असिस्टेंट प्रोफेसर है।  बहन, अवंतिका, बी टेक कर रही है। 


अन्य पोस्ट