रायपुर

दिन में धूप, शाम में बूंदाबांदी चार दिन और
13-May-2024 4:09 PM
दिन में धूप, शाम में बूंदाबांदी चार दिन और

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। राजधानी में शाम हुए बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।  अगले तीन-चार दिनों तक  शाम के समय हल्की वर्षा जैसी स्थिति बनी रहेगी। इससे पहले  रविवार को भी कुछ ऐसा ही रहा। दिन का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो शाम को मौसम खुशनुमा रह सकता है।  सोमवार को भी सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे लेकिन दिन चढऩे के साथ गर्मी का असर तेज हुआ। जिस वजह से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। एक दिन पहले जहां दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो वहीं पारा 40.4 डिग्री पर पहुंच गया। राहत की बात यह है कि अभी भी तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह रात में यही स्थिति है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान का कहना है कि शनि की अपेक्षा रवि को वर्षा की संभावना थोड़ी ज्यादा रहेगी। दिनभर आसमान में बादल नजर आ सकते हैं। वैसे अभी दो-तीन दिनों तक आसमान में बादलों की उपस्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग की मानें तो एक द्रोणिका पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिणी असम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका/हवा की अनियमित गति मराठवाड़ा से कोमोरान क्षेत्र तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। जिस वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। एक-दो दिन प्रदेश में वर्षा की संभावना बहै।

प्रदेश में 17 मई तक कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है किंतु हल्की वृद्धि का दौर लगातार जारी रहने की संभावना है।


अन्य पोस्ट