रायपुर

कमल विहार में चोरी, 77 हजार का जेवर नगदी, दो बाइक ले भागा
13-May-2024 4:08 PM
कमल विहार में चोरी, 77 हजार का जेवर नगदी, दो बाइक ले भागा

शहर में थम नहीं रही चोरियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। टिकरापारा इलाके में कल रात एक मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर आधी रात घर के अंदर से सोना चांदी के जेवर, नगदी कुल 77 हजार की चोरी कर ले गया।

एम के पौराणिक ने थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि वह कमल विहार सेक्टर 4 सी में परिवार के साथ रहता है। रविवार को घर के सभी सदस्य रात में खाना खा कर अपने कमरों में आराम कर रहे थे। इस दौरान रात 3-4 बजे के आसपास कोई अज्ञात चोर घर का दिवार फांदकर कमरे के अंदर प्रवेश का आलमारी में रखे सोना,चांदी के जेवर और नगदी कुल 77500 रूपए की चोरी कर ले गया।

पौराणिक ने बताया कि सुबह जब आंख खुली तो देखा की कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली हुई थी, और उसमें रखा नगदी जेवर नहीं था। चोरी की घटना से घर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 457, 380 का अपराध दर्ज किया है। वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर पतासाती की जा रही है।

उधर खमतराई इलाके में डब्लूआरएस कालोनी से कल रात बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के बाहर खड़ी सीजी 04 डीके 7024 बाइक का ताला तोडक़र चुरा ले गया। अश्वनी गढ़ेवाल ने इसकी रिपोर्ट  कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है। आजाद चौक थाना में मनीष कुशवाहा ने  कल शाम बाइक चोरी होने की रिपोर्ट कराई है। वह कल शाम को आरकेसी कॉलेज के सामने की शराब दुकान में गया हुआ था। जहां उसने अपनी बाइक पीएम 05 एसएस 1667 का वहीं रोड किनारे खड़ी कर शराब लेने चला गया। वापस आने पर गाड़ी वहां नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। आसपास के लोगों से पूछपरख पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट