रायपुर

घर घूसकर हमला करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए
13-May-2024 4:04 PM
घर घूसकर हमला करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 13 मई। शनिवार को घर घुसकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार  किया गया। एक आरोपी विवेक वर्मा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा जप्त धारा 452,294,323,506,34 भा.द.वि के तहत रिमांड पर जेल भेजा गया।

शनिवार सुबह करीब 10 बजे दानीराम वर्मा अपने घर पर था। उसी समय इसके गांव का विवेक वर्मा, अभिषेक वर्मा व उनके दोस्त विरेन्द्र ध्रुव लाठी डंडा लेकर घर अंदर घुसकर पुरानी रंजिश की बात को लेकर एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किये है तथा विवेक वर्मा के द्वारा अपने पास रखे डंडा से मारपीट कर रहे थे तो वही पर घर के पास बैठे नरसिंग यादव और भुनेश्वर वर्मा बीच बचाव करने आये तो उन लोगो को भी मारपीट किये है। उन लोगो के द्वारा मारपीट करने से प्रार्थी को दांहिने हाथ की कलाई के उपर, दाहिने बाखा एवं बांये हाथ की छीनी अंगुली और बांये पैर के घुटने के पास चोट लगा है तथा बीच बचाव करने आये नरसिंग यादव को नाक के उपर, बांये जांघ व मुनेश्वर वर्मा के सिर व शरीर के अन्य जगह पर चोंट आईं।

 

 

 

 

 घटनास्थल निरीक्षण कर प्रार्थी व साक्षियों के कथन उनके बताये अनुसार लेखबद्ध किये गये। आरोपियों की तलाश शुरू की। हिरासत में लेकर पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किये। आरोपी विवेक वर्मा से  घटना में प्रयुक्त एक नग लकड़ी का डंडा को पेश करने पर समक्ष गवाहान् मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त किया गया। तथा आरोपी को विवेचना में सहयोग करने  नोटिस दिया गया। जो  सहयोग न करते हुये वाद विवाद लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो गये थे। आरोपियों के आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर  न्यायालय पेश किया गया।

 

 

आरोपीगण नाम पता :-

1.विवेक वर्मा पिता प्रकाशचंद वर्मा उम्र-24 साल

2.अभिषेक वर्मा पिता प्रकाशचंद वर्मा उम्र-22 साल साकिनान ग्राम अल्दा थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर

3.विरेन्द्र कुमार ध्रुव पिता जगन्नाथ ध्रुव उम्र-25 साल साकिन मानपुर (तुलसी) थाना तिल्दानेवरा जिला-रायपुर


अन्य पोस्ट