रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 मई। राजधानी में रविवार के दिन पति पत्नी विवाद जमीन और घर बनाने के लिए मंगाए ईट का पेमेंट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच आरोपी ने हाथ मुक्का से मारपीट और दांत से अंगुली को दिया।
कबीर नगर पुलिस ने कल पति पत्नी के बीच मारपीट का अपराध दर्ज किया है। जीतेंद्र बोमेडे ने पुलिस को बताया कि वह हीरापुर कबीरनगर में रहता है। रविवार को उसका लडक़ा कैलाश बोमेड़े किसी बात को लेकर खल्लारी मंदिर जरवाय रोड़ के बहु से विवाद कर रहा था। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। और कैलाश बोमेड़े अपनी पत्नी के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। इसका विरोध करने पर उसने अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर दांत से उसके अंगुली को कांट दिया। जीतेंद्र बोमेड़े की बहू ने घर आकर सारी आपबीती ससूर को बताई। जिसके बाद दोनों ने कबीरनगर थाना जाकर कैलाश के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की पूछताछ कर आरोपी के खिलाफ 294,323, 506,34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।
सिविल लाइन इलाके में भी कल शाम जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मेहंदी हसन ने रश्मि वर्मा के साथ हाथ मुक्का मारकर चोट पहुंचाया। रश्मि वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह संतोषी चौक पण्डरी में रहती है। और सिविल लाइन में उसकी जमीन है। जिसे देखने वह गई हुई थी। जहां पर जमीन के पास कब्जा को लेकर मेहंदी हसन और रश्मि वर्मा के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान मेहंदी हसन ने रश्मि वर्मा को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।
उधर गोबरानवापारा इलाके में ग्राम कुरा के सतनामी पारा में घर बनाने के लिए मंगवाए ईट का पेमेंट करने की बात को लेकर गाली गलौज हो गई। आरोपी ललीत जांगड़े और उसके साथी ने कुरा निवासी रामकली कुर्रे को जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर ललीत जांगड़े और उसके साथी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।