रायपुर

दो कैदियों में मारपीट
12-May-2024 7:44 PM
दो कैदियों में मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। शनिवार को सेंट्रल जेल में दो कैदियों के बीच मारपीट हो गई है।जेल के अंदर दो गुट में आरोपियों ने धारदार हथियार से एक दूसरे पर जानलेवा हमला किया।

जानकारी के मुताबिक हमले में जेल में बंद एक कैदी को गंभीर हालत में आनन फानन में मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की जेल प्रशासन की तरफ से जांच की जा रही है कि आखिर किन हालातो में जेल के अंदर हथियार पहुंचे हैं। हालांकि यह कोई पहला मामला नहीं है, जब जेल के अंदर इस तरह की वारदात हुई है।

हर बार जेल सुरक्षा के दावे किए जाने के बाद जेल के अंदर हथियार कैसे पहुंच जाते हैं। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। हालांकि इस मामले में अभी विवाद की वजह थी सामने नहीं आ पाई है। लिखा जा पूरे मामले में अभी जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।गंज थाना पुलिस ने बलवा का मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट