रायपुर
इनसे लैपटॉप 7 , मोबाईल फोन 19, 7 पास बुक, 5 चेक बुक, 10 एटीएम जब्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 मई। महादेव सट्टा एप के 364 पैनल से आई.पी.एल. सट्टा ऑपरेटर करने वाले बिहार के 5 अंतर्राज्यीय सटोरिये कोलकाता से गिरफ्तार किए गए हैं। यह गिरफ्तारी पचमढ़ी से पकड़े गए बर्खास्त सिपाही अर्जुन यादव से हुई पूछताछ और ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर हुई है। ये लोग कोलकाता में बैठकर महादेव पैनल 364 आई.डी. पैनल से सट्टा खिलाते थे। इस मामले में 5 सटोरियों के साथ कुल 13 सटोरिये गिरफ्तार किए गए हैं। बिहार मूल के सभी सटोरिए कोलकाता में फ्लैट किराये से लेकर पैनल चला रहे थे। आईजी अमरेश मिश्र, एसएसपी संतोष सिंह ने बताया कि पूर्व में कलकत्ता से ही 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनसे सट्टा संचालन में प्रयुक्त 5 लैपटॉप, 36 मोबाईल फोन कुल कीमत 12 लाख रूपये तथा 24 बैंक पास बुक एवं 24 ए.टी.एम. कार्ड जब्त किए जा चुके थे। इन सभी 13 सटोरियों से जप्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 32 करोड़ रूपये से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है । गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 35 बैंक खातों की भी जानकारी मिली है। जिसमें हुए ट्रांजैक्शन की पड़ताल की जा रही। मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर का भी खुलासा हुआ है जानकारी भी हुई है प्राप्त।
इन सटोरियों के विरूद्ध गंज पुलिस ने छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध दर्ज है । और धारा 420, 120बी भादवि. एवं भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आई.टी. एक्ट की धारा 66सी जोडक़र विव्चनाव की जा रहीं है ।वर्ष 2024 के आई.पी.एल. क्रिकेट मैच के दौरान अब तक 09 प्रकरण में कुल 62 आरोपियों किया गया है। इनसे लगभग 110 बैंक खातो का खुलासा हुआ।प्राप्त बैंक खातों के राशि को होल्ड/फ्रीज कराने बैंको को पत्र लिखा जा रहा है।
आज मीडिया के सामने पेश किए गए आरोपी कोलकाता के न्यू टाउन गोलाबारी 24 परगना स्थित एक फ्लैट में रेड कर पकड़े गए थे
गिरफ्तार आरोपी
गोपी यादव पिता शंकर यादव उम्र 23 साल निवासी बारहाठाह पोस्ट सुईया थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
महेश यादव पिता गोपाल यादव उम्र 19 साल निवासी ग्राम धनोछी पोस्ट पिडऱा थाना चांदन जिला बांका बिहार।
मिथुन कुमार यादव पिता बालेश्वर यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम घाटीबरन पोस्ट व थाना कटोरिया जिला बांका बिहार।
मुकेश कुमार यादव पिता परमेश्वर यादव उम्र 29 साल निवासी ग्राम बोड़ा पोस्ट व थाना सुईया जिला बांका बिहार।
रूपेश कुमार यादव पिता प्रकाश यादव उम्र 21 साल निवासी चांदोली पोस्ट बोरहारा थाना बेल्हर जिला बांका बिहार।