रायपुर

शराब पीने पैसे न देने वालों को चाकू मारने वाला गिरफ्तार, दूसरा फरार
12-May-2024 4:39 PM
शराब पीने पैसे न देने वालों को चाकू मारने वाला गिरफ्तार, दूसरा फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। शराब पीने पैसे न देने वाले के साथ गाली गुप्तार मारपीट करने वाला  हसन खान उर्फ राजा गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरूद्ध  सिविल लाइंस पुलिस ने धारा 294,323,327, 506,34 भादवि. कार्रवाई की गई है।

 सोहन वर्मा ने  9 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उस रात  करीबन 08.30 बजे वह  अपने साथी राजू वर्मा के साथ काम करके वापस अपने घर आ रहा था। तभी हसन खान उर्फ राजा वहां आकर अपने मोटर सायकल बीच गली में खड़ा कर दिया।, जिसे हटाने  कहने पर हसन ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर चाकू से वार कर दिया। जिसकी सूचना पुलिस को देने के लिये सोहन  वहां से जा रहा था। इसी दौरान हसन खान के द्वारा अपने साथी आसिफ के साथ मिलकर सोहन के मित्र राजू वर्मा को धमकाते हुए शराब पीने के लिये रूपए मांगे। जो मना करने पर राजू वर्मा को भी चाकू से हमला कर चोट पहुंचाया।  मुखबीर की सूचना पर राधाकृष्ण मंदिर के पीछे, गांधीनगर, पंडरी निवासी हसन खान उर्फ राजा को पकड़  पूछताछ करने पर अपने साथी आसिफ के साथ मिलकर  चाकू मारना स्वीकार किया। आसिफ फरार है।  हसन खान उर्फ राजा  से  चाकू जप्त की गई।


अन्य पोस्ट