रायपुर

कूरियर कंपनी डिलिवरी पार्सल छटनी को लेकर दो युवकों में मारपीट
12-May-2024 4:36 PM
कूरियर कंपनी डिलिवरी पार्सल छटनी को लेकर दो युवकों में मारपीट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 मई। निजी कूरियर कंपनी डिलिवरी में पार्सल छंटनी के दौरान और खिडक़ी का शीशा तोडऩे को लेकर पड़ोसियों में हाथापाई के मामले दर्ज किए गए।

जय जवान चौक तेलीबांधा निवासी कांति सूर्यवंशी(46),अनीस मिर्चे,दीपक सूरज पड़ोसी हैं। शुक्रवार रात तीनों युवकों ने कांति के घर की खिडक़ी का कांच तोड़ दिया। कांति के विरोध करने पर युवकों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कांति ने कल रात रिपोर्ट दर्ज कराई।

टिकरापारा थाना इलाके के कमल विहार सेक्टर-1 में निजी कूरियर कंपनी डिलीवरी का आफिस और गोदाम है। जहां शनिवार सुबह हेमंत चतुर्वेदी, जगन्नाथ जगत और अन्य कामगार वितरण के लिए पार्सल की छंटनी कर रहे थे। इसी दौरान जगन्नाथ ने  पार्सल मुझे भी दो कहते हुए हेमंत के साथ गाली गलौज जान से मारने की धमकी देते हुए हाथापाई की। हेमंत ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया।

इसी इलाके के अयोध्या नगर मठपुरैना निवासी राहुल शर्मा,अमित शर्मा नाम के युवकों ने 11 मई की आधी रात 1 बजे दरवाजा खटखटा कर छगन साहू (43)को उठाया। उसके बाहर आने पर बिना कारण गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्के से मारपीट और किसी नुकीली चीज से हमला कर फरार हो गए। छगन ने कल शाम रिपोर्ट दर्ज कराया।

कटोरा तालाब मदर टेरेसा स्कूल के पास रहने वाली तीन महिलाएं पुराने विवाद को लेकर कल फिर उलझ गईं। साधना धनवानी, लक्ष्मी उदासी ने सीमा लक्षवानी (59) के साथ हाथापाई की। ईदगाह भाठा निवासी  मोहनीश माखिजा(34) के साथ किशोर रमानी (43) ने गाली गलौज मारपीट की। संबंधित थाना पुलिस ने इन मामलों की धारा 294,506,323,427,34 के तहत आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट