रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 11 मई। आईजी ट्रैफिक श्रीमती नेहा चंपावत ने सडक़ दुर्घटनाओं के कारणों के समुचित विश्लेषण तथा सडक़ सुधार कार्यो कि समीक्षा वर्चुअल बैठक में की। इस बैठक में ए.आई.जी. ट्रैफिक संजय शर्मा सहित प्रदेश के समस्त ट्रैफिक एएसपी, डीएसपी, प्रभारी यातायात, पर्यवेक्षण अधिकारी सम्मिलित हुए।
बैठक में बताया गया कि जनवरी- अप्रैल 23 की तुलना में जनवरी से अप्रैल 24 में जिला महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी, बेमेतरा, राजनादगांव, जाजगीर चांपा, बस्तर, कांकेर, सुकमा, बीजापुर, सारंगढ़, सक्ती में यद्यपि सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आई है। अन्य जिलों के साथ राज्य में इस वर्ष माह अप्रैल तक 5042 सडक़ दुर्घटनाओं में 2303 मृत्यु एवं 4371 घायलों के साथ दुर्घटनाओं में 4.67 प्रतिशत एवं मृत्युदर में 2.45 प्रतिशत की वृद्धि चिंताजनक है। 2023-24 में यातायात नियमों के उल्लंघनकर्ता वाहन चालको के विरूद्ध 6,15,837 प्रकरणों में से राशि 25,98,54,747/-रू. वसूल किया गया है। बैठक में 3 नए कानूनों के संबंध में यथाशीघ्र प्रशिक्षण के साथ-साथ नवीन नियमों के अनुसार पुलिस विवेचना अधिकारियों को सडक़ दुर्घटना स्थल में जाकर ऑनलाईन (लाईव लोकेशन, अक्षांश व देशांश सहित) प्रविष्टियां करने कहा।
ए.आई.जी. ट्रैफिक संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में वर्ष 2023 में एवं 2024 (जनवरी से अप्रैल तक) घटित सडक़ दुर्घटनाओं के आधार पर जिला दंतेवाड़ा, धमतरी, कांकेर, रायगढ, बलौदाबाजार, सारंगढ़ बिलाईगढ में पुलिस विभाग द्वारा इंटीग्रेटेड रोड़ एक्सीडेंट डाटाबेस (द्बक्र्रष्ठ) में शत प्रतिशत प्रविष्टि की गई है। शेष जिलों को लंबित प्रविष्टियां यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।
साथ ही अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर मृतक के आश्रितों को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार रूपए मुआवजें के प्रावधान का लाभ प्रभावितों को यथासमय देने किये जाने वाले पहल/ शासन के नियमों की जानकारी साझा कर समय-सीमा में हिट एण्ड रन के क्षतिपूर्ति प्रकरणों को प्रतिवेदन दावा जांच अधिकारी को राहत प्रकरण प्रेषण सुनिश्चित किया जाय।