रायपुर
रायपुर, 11 मई। राजधानी के बड़े मंदिर में आदिनाथ भगवान का पारणा महोत्सव अक्षय तृतीया को मनाया गया। कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि सुबह भगवान की चल प्रतिमा का स्वर्ण कलशों से अभिषेक ,शांतिधारा कर पूजन किया गया। जिसमे सभी ट्रस्ट कमेटी एवं कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। मंगलाष्टक पाठ प्रारंभ कर प्रमुख 4 स्वर्ण कलशों में प्रासुक जल भरकर स्थापित किया गया। शांति धारा का शुद्ध वाचन सचिव राजेश जैन ने भरत जैन, बंशीलाल हर्ष प्रिंस जैन ने किया। साथ ही विराजमान भगवान की संगीतमय आरती सभी उपस्थित धर्म प्रेमी बंधुओ ने विनय भाव से की। अंत में महा अर्घ्य चढ़ा कर विसर्जन किया गया। सार्वजनिक रूप से गन्ने के रस का वितरण किया गया। इस अवसर पर गन्ने के रस के लाभार्थी सनत कुमार जैन परिवार रहा। रात्रि में 8 बजे से महिला द्वारा 48 दीयों से भक्ति आराधना की गई जिसमे बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी बंधु एवं महिलाएं उपस्थित थी।