रायपुर

रामकृष्ण केयर में नेशनल ट्रामा लाईफ सपोर्ट प्रोवाईडर कोर्स
11-May-2024 10:20 PM
 रामकृष्ण केयर में नेशनल ट्रामा लाईफ सपोर्ट प्रोवाईडर कोर्स

रायपुर, 12 मई। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग के एचओडी डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा 3 दिवसीय नेशनल ट्रामा लाईफ सपोर्ट प्रोवाईडर कोर्स का आयोजन किया गया ।  इस आयोजन में प्रदेश के विभिन्न अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को सडक़ दुर्घटना के बाद प्री-हॉस्पिटल ट्रांसपोर्टेशन और अस्पताल पहुंचने के पश्चात घायल मरीज के इलाज संबंधित विस्तृत प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में प्रोग्राम डायरेक्टर डॉक्टर श्रीनाथ कु मार, रामकृष्ण केयर अस्पताल के आपातकालीन विभाग के एचओडी संतोष कुमार लीड इंस्ट्रक्टर डॉक्टर शेख मनजूर ईलाही, अजय कुमार मिश्रा, डॉक्टर रमानी सेकर अनबलांगे और टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम रामकृष्ण केयर अस्पताल के आपातकालीन विभाग ने सोसाइटी फॉर इमरजेंसी मेडिसिन इंडिया के साथ मिलकर किया।

डायरेक्टर डॉ. संदीप दवे ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण बहुत कारगर साबित हो सकते है और हम निरन्तर इस तरह का प्रयास प्रशिक्षण के रूप में करते रहेंगे। जिसमें सडक़ दुर्घटना से होने वाले मौत व नुकसान को कम किया जा सके। दुर्घटनाएं अनचाही एवं अघोषित होती हैं। किसी भी दुर्घटना के तत्पश्चात यदि मरीज को सही समय पर जिसे हम मेडिकल की भाषा में गोल्डन आवर्स के नाम से भी जानते हैं इस गोल्डन ऑवर में यदि मरीज को पर्याप्त प्रारंभिक चिकित्सा मिल जाए।

 या मरीज सही तरीके से अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उसके बचने के आसार बढ़ जाते हैं।


अन्य पोस्ट