रायपुर
स्टंटबाजी नहीं थम रही, युवक बाल-बाल बचा
10-May-2024 4:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 मई। नवा रायपुर की सडक़ों पर बाइकर्स गैंग बेलगाम हो गए हैं। ओवरस्पीड पर ये बाइकर्स स्टंटबाजी कर वीडियो वायरल करना अपनी शान,जांबाजी दर्शाते हैं। अब तक ये लोग नवा रायपुर की मुख्य सडक़ों पर करते रहे हैं वहां पुलिस की नजर पड़ते ही अब नए शहर के विभागीय दफ्तरों की सडक़ों पर कर रहे हैं ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके।
ऐसा एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में दो युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंटबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। ये लोग चलती बाइक पर बिना हेलमेट पहने खडे होकर जांबाजी दिखा रहे। इस स्टंट के दौरान एक बाइकर की जान बाल-बाल बची। अपनी पूरी रफ्तार में यह बाइक पलट गई। वीडियो कुछ दिनों से वायरल है। लेकिन युवक राखी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे