रायपुर

जग्गी हत्याकांड, 3 और अभियुक्त सरेंडर करने पहुंचे अदालत
09-May-2024 2:36 PM
जग्गी हत्याकांड, 3 और अभियुक्त सरेंडर करने पहुंचे अदालत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 9 मई। एनसीपी के कोषाध्यक्ष रामअवतार जग्गी हत्याकांड   में तीन और अभियुक्त गुरुवार को जिला अदालत में सरेंडर कर रहे हैं। ये अभियुक्त संजय सिंह कुशवाहा, नरसिंह प्रसाद शर्मा, अनिल उर्फ प्रमोद कचौरी सरेंडर के लिए अदालत पहुंचे हैं। अब तक कुल 13 अभियुक्तों ने सरेंडर किया है।

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने 31 अभियुक्तों की सजा को बरकरार रखा है। इनमें से 10 को आजीवन कैद की सजा सुनाई गई थी।


अन्य पोस्ट