रायपुर
पुनर्गणना/पूनर्मूल्यांकन के आवेदन 24 तक
09-May-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। आज घोषित नतीजे से असंतुष्ट विद्यार्थी पुनर्गणना/पूनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंडल सचिव पुष्पा साहू ने अधिकृत बयान में बताया कि परीक्षार्थी 15 दिवस के अंदर यानी 24 मई तक पुनर्गणना/पूनर्मूल्यांकन/उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन के लिये आवेदन कर सकता है।
परीक्षार्थी ये निर्धारित प्रारुप मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in से प्राप्त कर जिला, तहसील एवं विकासखण्ड के अग्रेषण संस्थाओ में निर्धारित शुल्क के साथ आवेदन जमा कर सकता है या स्वयं मण्डल वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकता है। जो छात्र पूरक है और पुनर्गणना , पूनर्मूल्यांकन, उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन हेतु आवेदन किया है वे छात्र पूरक परीक्षा के लिये परीक्षा आवेदन फार्म भर सकते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे