रायपुर
रनवीर स्टेशनरी संचालक 40 हजार के रेल टिकिट के साथ गिरफ्तार
08-May-2024 5:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 मई।आरपीएफ ने फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी दुकान संचालक को 40 हजार की आरक्षित टिकिटों के साथ गिरफ्तार किया ।
मुखबीर ने गायत्रीनगर शंकरनगर जगन्नाथ मंदिर रोड स्थित रनवीर फोटोकॉपी एवं स्टेशनरी संचालक को रेलवे के आरक्षित टिकिटों का अवैध कारोबार करने की सूचना दी थी । वहां दबिश दे एक पर्सनल आई.डी से बुक हुए कुल 21 टिकिट जब्त किए गए ।इनका भाड़ा कुल कीमत 40,808 रूपए आंका गया है। इन अनाधिकृत टिकटों को जप्त कर रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही की गयी।
इसी तरह से आरपीएफ ने
जी.आर.पी. के साथ एक व्यक्ति को एक एच.पी लैपटॉप के साथ पकड़ा । चोर मे इस लैपटॉप को एक माह पहले रायपुर रेलवे स्टेशन में बैठे किसी यात्री का बैग सहित चोरी करना स्वीकार किया। जीआरपी ने धारा 379 के तहत न्यायालय में पेश किया ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे