रायपुर
नमीनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक पर्व मना
07-May-2024 7:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 मई। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में मंगलवार को ने 21वें तीर्थंकर भगवान नमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया। इस अवसर पर समाजजन ने भगवान नमीनाथ जी की महापूजा कर निर्वाण लाड़ू अर्पित किया। दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि भगवान आदिनाथ भगवान की बेदी के समक्ष पांडुक्षिला पर श्रीजी को विराजमान कर रजत कलशो से प्रासुक जल से अभिषेक किया गया। साथ ही शांतिधारा की गई।भगवान की आरती पश्चात निर्वाण कांड पढ़ कर निर्माण लाडू चढ़ाया गया। इसी के साथ निर्वाण अर्घ पढक़र निर्वाण लाड़ू अर्पित किए गए। इस अवसर उपाध्यक्ष श्रेयश जैन सचिव राजेश जैन, प्रवीण जैन, महेंद्र जैन, बंटी जैन,प्रणीत जैन के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे