रायपुर
नींबू पानी, शरबत को लेकर विकास धरने पर बैठे
07-May-2024 2:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 मई। कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय पुरानी बस्ती सरस्वती स्कूल के सामने धरने पर बैठे। उनका कहना था कि आँगन बाड़ी स्वास्थ कार्यकर्ताओं से भाजपा का प्रचार प्रसार नींबू शरबत बांटने के बहाने मतदाताओं से भाजपा को वोट देने की दलाली रायपुर कलेक्टर करवा रहे हैं। करीब पौन घंटे तक धरने पर बैठे रहे। उनका कहना है कि सामाजिक संस्थाओं की आड़ में बीजेपी मतदाताओं को प्रभावित कर रही है। इस मामले में कलेक्टर ने वीडियो कॉल पर विकास से चर्चा कर आचार संहिता पालन का भरोसा दिलाया। उसके बाद विकास धरने से उठे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे