रायपुर

जिम जा रहे युवक को गली रेत घायल करने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार
06-May-2024 8:31 PM
जिम जा रहे युवक को गली रेत घायल करने वाले तीन गिरफ्तार, एक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। पांच दिन पहले पुरानी रंजिश पर भाठागांव में युवक की गला रेत कर घायल करने वाले चार में से तीन हमलावर गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए । पुलिस ने इनका जुलूस भी निकाला।

एक मई को  अर्जुन सिंह( 22)  निवासी दर्री तालाब साइ मंदिर के सामने बीएसयूसी  कॉलोनी भाटागांव ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसका भाई एक मई को  प्रिंस सिंह सुबह 6:30 बजे जिम जा रहा था। साबुन तालाब दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचे था कि वहां पर पहले से खड़े जग्गू, लाला ,जेटली, जरहा  बातचीत कर रहे थे। जिनका प्रिंस के मामा के साथ पूर्व में लड़ाई झगड़ा हुआ था।

इस रंजिश को लेकर प्रिंस को जान से मारने के नीयत से एक राय होकर जग्गू ने अपने हाथ में रखे चाकू से प्रिंस के गले में वार किया। इससे प्रिंस वहीं पर गिर गया तब हत्या करने के नियत से जग्गू उर्फ जगमोहन साहू ने चाकू से कई बार वार किया जिसे प्रिंस के हाथ गले व अन्य कई जगह पर चोटें आई। जरहा,पूनम, जेटली, प्रिंस सिंह को गाली गलौज कर हाथ व लात से मारपीट कर घायल किया। अर्जुन सिंह और गवाहों के बयान डॉक्टरी रिपोर्ट में चोट को गंभीर बताने पर  धारा 307 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट जोड़ मामला दर्ज किया। हमले के बाद से  फरार आरोपियों की तलाश थी। जा और आज तीन आरोपी जगमोहन उर्फ जग्गू, जितेंद्र उर्फ जरहा,पूनम साहू उर्फ लाला को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।


अन्य पोस्ट