रायपुर
32 हजार का शराब जब्त, एक दर्जन कोचिए पकड़ाए
06-May-2024 8:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 मई। लोक सभा चुनाव से पहले जिला पुलिस की टीम ने आधादर्जन से अधिक थाना इलाकों में रविवार को शराब के अवैध कारोबार करने वाले एक दर्जन लोगों के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है। इनके कब्जे से पुलिस ने 2 हजार रूपए नगदी और 32 हजार का देशी और अग्रेजी शराब को जब्त किया है। इनमें से विधानसभा इलाके के सड्डू में अवैध शराब बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे गौतम क्षत्री और पिरदा चौक के पास से गोविंद साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे