रायपुर

जैन मंदिर डीडी नगर के नरेश सिंघई, टैगोर नगर मंदिर ट्रस्ट के राजेश अध्यक्ष
06-May-2024 8:26 PM
जैन मंदिर डीडी नगर के नरेश सिंघई, टैगोर नगर मंदिर ट्रस्ट के राजेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 मई। दिगंबर जैन मंदिर डी डी नगर के  चुनाव शनिवार को हुए?।  इस चुनाव में अध्यक्ष सहित दो वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।  पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन ने बताया कि  अध्यक्ष पद पर नरेश सिंघई का चयन किया गया।  नई कार्यकारणी में  उपाध्यक्ष - अनिल काला, रमेश जैन, डॉ विशाल जैन सचिव - विकास सिंघई कोषाध्यक्ष -  राजेश सिंघई सहसचिव - मनोज जैन,  दीपक जैन कार्यकारिणी सदस्य - बाहुबली जैन, शशांक जैन, महेंद्र जैन प्रमुख सलाहकार -  पवन सेठी,  डॉ अनुराग,  एम के जैन चुने गए है।

टैगोर नगर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट के भी चुनाव हुए। चुनाव किया गया।पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र जैन  ने बताया कि  अध्यक्ष  राजेश जैन,उपाध्यक्ष नवीन मोदी ,सचिव प्रियांक जैन ,कोषाध्यक्ष  संदीप जैन,सहसचिव  सुबोध जैन कार्यकारिणी सदस्य , रजनीश कुमार जैन और पुष्पेंद्र जैन चुने गए ।

दिगंबर जैन मंदिर मालवीय रोड में ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन  एवं उपाध्यक्ष श्रेयश जैन ने बताया कि   आचार्य श्री विद्यासागर महाराज द्वारा बड़ा मंदिर के जिनालय का पुन:निर्माण कर नवीन जिनालय बना कर राजधानी में एक लघु तीर्थ स्थल बनाने का आशीर्वाद प्राप्त हुआ था। उनके समक्ष सभी सदस्य ने जल्द से जल्द निर्माण शुरू करने का संकल्प लिया था। उस संकल्प को सभी मंदिरों के अध्यक्ष एवं सकल जैन समाज को एक साथ मिलकर शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने  की लिए सभी एक साथ मिल कर कार्य करेंगे।


अन्य पोस्ट