रायपुर
पुलिस ने अपराधियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा
04-May-2024 5:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 मई। शहर पुलिस ने शुक्रवार को सभी थाना क्षेत्रों में निवासरत् लगभग 258 से अधिक गुण्डा/निगरानी बदमाशों, चाकुबाजों, सहित अपराधिक तत्वों को थानों में तलब कर उनकी परेड ली। सभी को समझाईश दी गई कि वे अपराधों से दूर रहकर शांति पूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन यापन करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने कहा।
अभियान के तहत् 12 के विरूद्ध आर्म्स एक्ट, 5 आबकारी एक्ट तथा 113 अपराधिक तत्वों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे