रायपुर
गोदाम की दीवार फांदकर 40 हजार का बेयरिंग, कॉपर की चोरी
04-May-2024 5:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 4 मई। खमतराई इलाके दस दिन पूर्व कॉपर वायर के गोदाम में चोरी हो गई। अज्ञात चोर कम्पनी दीवार फांदकर वहां रखे बेयरिग, कॉपर वायर, सिट कुल 40 हजार का सामान चोरी कर ले गया। घटना की जानकारी होने पर ओडिसा कांक्रील एलायंस इंण्डस्ट्रीज के संचालक ने शुक्रवार को खमतराई थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुरूप्रित सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके जागृति नगर स्थित कांक्रील एलायंस की कम्पनी में 23-24 अप्रैल को चोरी हो गई। कोई अज्ञात चोर गोदाम की दिवार फांदकर अंदर रखे बेयरिंग, कॉपर वायर ,सिट को चोरी कर ले गया। सप्ताहभर बाद चोरी होने की सूचना के बाद गुरूप्रित सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया।
पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे