रायपुर

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बाइक सवार की बेदम पिटाई
04-May-2024 2:54 PM
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में बाइक सवार की बेदम पिटाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 मई।
शहर के डीडी नगर इलाके में एक कार से बाइक सवार के टकराने पर जमकर मारपीट की गई। कार चालक त्रिलोचन सिंह व उसके साथी  ने बाइक सवार अभय सिंह  को बेदम  पीटा।इस पर बीच बचाव करने आई महिलाओं से भी त्रिलोचन व साथी ने अभद्रता की। 

आरडीए के  इंद्रप्रस्थ कालोनी-2  में हुए  इस पूरे वाकए का वीडियो वायरल है। इसमें कार सवारों को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए सुना देखा सकता है।  
वहां मचे शोरगुल को देख जब कुछ महिलाएं पहुंची तो इन लोगों ने उनका भी लिहाज नहीं किया और गालियां बकते रहे । अभय सिंह ने रात डीडी नगर थाने में   रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 294,506,323,34 के तहत दर्ज कर लिया है।


अन्य पोस्ट