रायपुर

दूल्हे की बग्गी से जेवर से भरा बैग पार करने वाले सैफी, ठोला पैंतिस गिरफ्तार
03-May-2024 7:05 PM
दूल्हे की बग्गी से जेवर से भरा बैग पार करने वाले सैफी, ठोला पैंतिस गिरफ्तार

पूर्व मारपीट के मामले में फरार थे

टिकरापारा थाना में धारा 294, 323, 506, 34 दर्ज 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। पुरानी बस्ती इलाके में विवाह कार्यक्रम बारात के दौरान दूल्हे की बग्गी में रखे सोना ,चांदी के जेवर से भरे बैग की चोरी करने वाले मोह. सैफी , शेख आलम उर्फ ठोला एवं शेख सोहेल उर्फ पैंतिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम से भरे बैग की चोरी कर हो गये थे फरार। जप्त मशरूका की कीमत लगभग 3,20,000/- रूपये है। आरोपी पूर्व में थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत मारपीट में फरार थे।

 ईश्वरी प्रसाद हरित ने थाना पुरानी बस्ती में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह हर्षित नगर टाटीबंध का निवासी है। 30 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ भतीजे की शादि कार्यक्रम में लाखेनगर बारात में शामिल हुए थे। लगभग 8.30 बजे भतीजे की बारात लाखेनगर चौक पास पहुंची थी। बारात के दौरान बग्गी में विवाह से संबंधित सोने चांदी के जेवरात तथा नगदी से भरा बैग रखा हुआ था। जो कुछ देर बाद वहां बैग वहां नही था। कोई अज्ञात चोर बग्गी से जेवर नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी ईश्वरी प्रसाद ने पुरानीबस्ती थाना जाकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज कर रिश्तेदारों सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीव्ही. कैमरों के फुटेज का अवलोकन कर पतासाजी किया गया।  इसी दौरान मुखबीर से सूचना  लाखे नगर निवासी मोह. सैफी की पतासाजी कर पकड़ा। कड़ाई से पूछतछ करने पर उसके द्वारा अपने साथी शेख आलम उर्फ ठोला एवं शेख सोहेल उर्फ पैंतिस के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर घटना में संलिप्त आरोपी शेख आलम उर्फ ठोला एवं शेख सोहेल उर्फ पैंतिस की भी पतासाजी कर पकड़ा तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सोने के जेवरात तथा नगदी रकम जुमला कीमती लगभग 3,20,000/- रूपये जप्त कर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गई।


अन्य पोस्ट