रायपुर

5-7 मई तक नहीं मिलेगी शराब
03-May-2024 7:02 PM
5-7 मई तक नहीं मिलेगी शराब

रायपुर, 3 मई। तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ कि सात सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने दो दिनों तक शराब दुकान को बंद करने का निर्णय लिया है। 5 से 7 मई तक ड्राई डे घोषित कर दिया है। इस दौरान 5 मई रविवार को शाम पांच बजे से 7 मई की शाम 5 बजे तक दुकानें बंद रहेगी। इस दौरान अवैध शराब बिक्री करते पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीसरे चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़ जांजगीर-चांपा में मतदान  होगा। उसके बाद मतगणना के दौरान भी शराब दूकानें बंद रहेंगी। बता दें कि मतगणना 4 जून को होगी।


अन्य पोस्ट