रायपुर
सेवानिवृत्ति पर विदाई
03-May-2024 6:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 3 मई। शाउमा विद्यालय अम्लीडीह के वरिष्ठ व्याख्याता (अंग्रेजी) रामगोपाल चतुर्वेदी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। चतुर्वेदी ने अगस्त 2017 से 30 अप्रैल 2024 के मध्य विद्यालय में छात्र और छात्राओं को बताए हुए पर्यावरण,नशा मुक्ति अभियान विद्यालय में किए गए कार्यों की सभी व्याख्याता साथियों नै प्रशंसा की। चतुर्वेदी को शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया साथ में उपहार स्वरूप म्यूजिक सिस्टम भी दिया गया । श्रीमती सुषमा कौशल्या श्रीमती कामना उपाध्याय ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम का संचालन नारायण लाल साहू व्याख्याता संस्कृत ने किया । प्राचार्य नितिन तालोकर ,श्रीमती योगिता नरवरे,श्रीमती दिव्या शर्मा,श्रीमती श्वेता सिंह, दिनेश साहू, नारायण लाल साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे