रायपुर

मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू, एरियर्स के साथ 50 करोड़ जारी
03-May-2024 6:57 PM
मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू, एरियर्स के साथ 50 करोड़ जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 मई। विष्णु सरकार ने राज्य के मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू कर दी है।

विष्णुदेव सरकार ने कुछ महीने पहले ही पेंशन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए सरकार ने पेंशन की राशि जारी कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से न केवल पेंशन जारी किया गया है बल्कि 5 साल का बकाया भुगतान भी किया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े 35 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए गए हैं। बघेल सरकार ने यह पेंशन बंद कर दिया था।


अन्य पोस्ट