रायपुर

7 मई के लिए सुरक्षा जवानों ने जाना डूज एंड डोंट्स
03-May-2024 4:12 PM
7 मई के लिए सुरक्षा जवानों ने जाना डूज एंड डोंट्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई।
  पुलिस ऑब्जर्वर  विपिन शंकर राव अहिरे (आईजी)ने रायपुर संसदीय क्षेत्र के लिए पहुंचे अर्धसैनिक बलों के 700 जवानों को  7 मई के दिन डूज़ एंड डोंट्स (क्या करें क्या न करें ) को लेकर दिशा निर्देश दिए ।इस बैठक में गौरव सिंह कलेक्टर, रायपुर एवं एसएसपी  संतोष कुमार सिंह भी  मौजूद रहे। अहिरे ने कहा कि पहले दो चरण और इस तृतीय चरण के सीटों की परिस्थितियां अलग-अलग है। यहां की राजनैतिक परिस्थितियां अलग हैं, जिसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश के बारे में बताया गया कि फोर्स को क्या करना है? क्या नहीं करना है। यहां फोर्स खुश होकर अपनी ड्यूटी करे। कलेक्टर ने  गर्मी के मौसम को देखते हुए इनके बेहतर एकोमोडेशन के लिए आवश्यक सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। एसएसपी ने  उन्हे बताया  कि  यहां पर राजनैतिक संवेदनशील पोलिंग बूथ में आपकी ड्यूटियां लगाई जायेगी। यहां जो लोग आने वाले हैं, वे सम्माननीय हैं। सभी मतदान केंद्रों में संख्या के आधार पर अर्धसैनिक बलों की ड्यूटी संवेदनशीलता के आधार पर लगाई जायेगी।  उन्हे आवश्यक नंबर भी दिये जायेगें। 

इसके पश्चात संतोष सिंह पुलिस लाइन पहुंच कर लगभग 700 जवानों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।


अन्य पोस्ट