रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 मई। टिकरापारा इलाके के सूने मकान में लाखों के जेवरात चोरी करने वाले राजू सिक्का गिरफ्तार किया है। चोरी के बाद भागने के लिए उसने चोरी की ही एक्टिव का इस्तेमाल किया था। राजू से जेवरात तथा चोरी के रकम से खरीदी बाइक सी जी/04/पी आर/9928 समेत कुल 12 लाख रूपए राजू सिक्का शातिर नकबजन बताया गया है जो पूर्व में चोरी/नकबजनी के 02 दर्जन से अधिक प्रकरणों में राजधानी के अलग-अलग थानों सहित अन्य जिलों से भी जेल जा चुका था। वह न्यू राजेन्द्र नगर में पिछले वर्ष दर्ज अपराध में फरार चल रहा था।
पिछले दिनों लक्ष्मीनगर झण्डा चौक निवासी राजेश बरई ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज किया था। उसकी मंदिर हसौद में जे.सी.बी. रिपेयर की शॉप है। 13 अप्रैल को अपने घर में ताला लगाकर परिवार के साथ मैनपाट घूमने चला गया था।दो दिन वापस आया तो पाया कि उसके घर के पीछे का चैनल गेट, भीतक कमरों मे रखी आलमारियों के लॉकरो के भी ताले टूटे हुए थे। एवं उसमें रखे सोने चांदी के जेवरात नहीं थे। इस रिपोर्ट पर टिकरापारा पुलिस को पतासाजी के दौरान राजू सिक्का को घटना स्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुई। इस पर राजू सिक्का को पकडक़र कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने चोरी स्वीकारी। वह थाना न्यू राजेन्द्र नगर में दर्ज धारा 457, 380, 34 भादवि. के प्रकरण में भूपेन्द्र साहू एवं किशन जांगड़े को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने चांदी के जेवरात, एक नग मोबाईल फोन तथा चोरी के चारपहिया वाहन की चाबी जप्त कर किया था। इस प्रकरण में भी राजू सिक्का लगातार फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक राजू चोरी करने निकलने से पहले दिन हो रात पूजा करके ही रवाना होता। इतना ही नहीं उसे अंक ज्योतिषी पर भी भरोसा था। वारदात के बाद वह दूसरे दिन अपनी सफलता को अखबारों में पढ़ता था।