रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई। बुधवार को राटा संकल्प पूजन के साथ श्री श्री शोलापुरी माता पूजा शुरु हो गई। इस अवसर पर डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में कोलकाता से आए कारीगरों द्वारा भव्य पंडाल तैयार किया गया है।
श्री श्री शोलापुरी माता पूजा समिति के अध्यक्ष एम. साई ने बताया कि शुक्रवार 3 मई को माता का आगमन होगा। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शोलापुरी मंदिर से डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित पूजा पंडाल में ले जाकर स्थापित किया जाएगा। यहां 9 दिनों तक तीन बाल पुजारी माता की सेवा करेंगे। शोलापुरी माता की पूजा सिर्फ बाल पुजारियों द्वारा कराई जाती है। परंपरानुसार पुजारियों का अविवाहित होना आवश्यक है। इस दौरान ये सिर्फ धोती पहनते हैं और शरीर पर हल्दी का लेप लगाए रखते हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग पकवानों के भोग के साथ माता की पूजा-अर्चना होगी। रविवार 12 मई को महाभोग होगा, जिसमें माताजी के त्रिनेत्र तक चांसलर पर 21 व्यंजनों का भोग अर्पित किया जानेगा। 52वीं वर्ष पूजा उत्सव प्रतिदिन तीन क्विंटल श्री प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
महा सचिव सत्यम दुआ ने बताया कि महाभोग कार्यक्रम में करीब 3 से 4 हजार श्रद्धालुओं महाप्रसाद ग्रहण करते है। महाप्रसाद के बाद शाम 7 बजे वापस माता शोलापुरी को मंदिर के लिए विदाई शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर पूजा के लिए पश्चिम बंगाल के खडक़पुर से पुजारी श्री पी मोहन राव आते हैं, जो 47 वर्षों से समिति के साथ जुड़े हुए हैं और माताजी को एक कलश में प्रतिदिन अलग -अलग रूपों में शृंगार करते हुए की सेवा देते हैं।
पुजारी पी. मोहन राव बताते हैं कि माता की पूजा हल्दी और कुमकुम से होती है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य यह काम 47 साल से कर रहे हैं। उनके पिताजी ने उन्हें यह काम सिखाया है।
पूजा के बारे उन्होंने बताया कि 3 मई को नियमानुसार मां के कलश को हल्दी, कुमकुम व मोंगरा के फूलों से सुसज्जित कर 7 सात बजे आंध्र प्रदेश के विशेष ढोल-बाजे (ढपली) व आतिशबाजी के साथ ग्राम परिक्रमा कराने के बाद रेलवे कॉलोनी स्थित पंडाल में विराजमान कराया जाएगा। प्रतिदिन मां के अलग-अलग रूपों का दर्शन प्राप्त होगा, यहां 9 दिनों तक सेवा के बाद वापस माता को भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर ले जाया जाएगा।