रायपुर

अवैध रुप से शराब बेचते तीन गिरफ्तार
01-May-2024 4:40 PM
अवैध रुप से शराब बेचते तीन गिरफ्तार

रायपुर, 1 मई। पुलिस ने माना और उरला इलाके से अवैध शराब बेचने वाले तीन  लोगों को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 52 पौवा देशी शराब का जब्त कर आबकारी एक्ट 34-1 ब का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक उरला के सिंघानिया चौक के पास एक युवक अपने पास शराब रखा था। और उसे बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा था। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने बताए हुलिए और स्थान को चिंहाकित कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चित्रसेन ध्रुव बताया। उसके कब्जे से 22 पौवा देशी शराब को जब्त किया गया। इसी तरह माना पुलिस ने मंगलवार को कमल विहार चौक के पास अपैध शराब बेचने वाले आकाश तिवारी और सुमित गोस्वामी को पकड़ा है उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब को जब्त कर आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। 


अन्य पोस्ट