रायपुर

बाइबल में दी गई अच्छी शिक्षा से पारंगत हुए बच्चे
01-May-2024 4:40 PM
बाइबल में दी गई अच्छी शिक्षा  से पारंगत हुए बच्चे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई।
सेंट पॉल्स कैथेड्रल में 2 से 12 मई तक सुबह 7 से 11 बजे  वैकेशन बाइबल स्कूल लगेगा। मुख्य ध्येय है - अंडर हिस विंग्स। सेंट पॉल्स कैथेड्रल वीबीएस के लिए पालक पास्ट्रेट कमेटी व  संडे स्कूल शिक्षिका नेहा पिल्लई व पल्लवी मिंज से संपर्क कर सकते हैं।

इसी तरह सालेम इंग्लिश स्कूल में भी 1 से 31 मई तक समर कैंप लगेगा। वाइस प्रिंसिपल रूपिका लॉरेंस ने बताया कि कैंप में बच्चों को संगीत, कला और खेल की विशेष रूप से ट्रेनिंग दी जाएगी। समर कैंप का आकर्षण होगा फायरलैस कुकिंग। इसके अलावा क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, चैस, वॉलीबॉल, प्यानों, गिटार, सिगिंग, इंग्लिश स्पीकिंग की भी क्लास लगेगी। तेलीबांधा संडे स्कूल के वैकेशन बाइब स्कूल का समापन हो गया। समापन समारोह में बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों को वीबीएस में में बाइबल की शिक्षा के साथ साथ खेलकूद, फैंसी ड्रेस, क्राफ्ट्स इत्यादि में पारंगत कराया गया। बच्चो को पुरस्कार वितरण भी किया गया। 

इस अवसर पर सेंट पॉल कैथेड्रल के पादरी सुनील कुमार, संडे स्कूल सुप्रीटेंडेंट डॉ नेहा पिल्ले, सचिव पल्लवी मिंज विशेष रूप से उपस्थित थीं।
 


अन्य पोस्ट