रायपुर

दो चरणों के चुनाव में भाजपा पिछड़ गई है
01-May-2024 4:39 PM
दो चरणों के चुनाव में  भाजपा पिछड़ गई है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 1 मई।
  अभा कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि दो चरणों के चुनाव में भाजपा पिछड़ गई है। राजीव भवन में दोपहर पत्रकारों से चर्चा करते हुए खेड़ा ने पूछा और स्वयं ही  उत्तर भी दिया। उन्होंने भाजपा से पूछा कि आखिर भाजपा को 400 प्लस सीटे क्यों चाहिए? और जवाब में कहा कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है इसलिए चाहिए। भाजपा नेता आरक्षण के खिलाफ हैं। खेड़ा ने कहा कि भाजपा देश की समस्याओं पर बीत नहीं कर रही। वह मंगलसूत्र, मंदिर मस्जिद पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस अपने न्याय पत्र के जरिए जनता के बीच जा रही।  हम लोगों को नई योजनाओं से अवगत करा रहे हैं। 

राधिका, सुशील विवाद की जांच जारी 
राधिका खेड़ा और सुशील आनंद शुक्ला के विवाद पर पवन ने कहा किवो हमारी काबिल कुलीग है। मेरी लगातार उनसे चर्चा भी हो रही है। किसने क्या गलत बोला इसकी जांच हो रही है। आपस में छोटा-मोटा विवाद हो जाता है।हम जल्द ही विवाद का निपटारा कर लेंगे। राधिका, इस चर्चा मेंं नहीं पहुंची। वहीं शुक्ला, महामंत्री मलकीत सिंह गैदू समेत सभी प्रवक्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट