रायपुर
ब्रेक का इस्तेमाल किए बिना चला रहे कार चालक ने कई को घायल किया
01-May-2024 2:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 1 मई। मंगलवार देर शाम तेलीबांधा रोड पर एक लापरवाह कार चालक ने कई लोगों को घायल किया । बताया गया है कि वह ब्रेक का इस्तेमाल किए बिना ही कार चला रहा था। कार की ठोकर से कई लोग घायल हो गए। इनमें से कुछेक को गंभीर चोटें आईं। कार तेलीबांधा तालाब की दीवार से टकराकर ही रूकी। और वह कार को वहीं छोडक़र भाग निकला। अब तक उसका पता नहीं चला है। पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस कार चालक हाथ नहीं लगा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार चालक ओवर स्पीड में था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे