रायपुर
घर के सामने से बाइक चोरी
30-Apr-2024 7:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। शांतिविहार कालोनी डगनिया से कल रात घर के बाहर रखी बाइक चोरी हो गई। अज्ञात चोर आंगन में रखे बाइक का ताला तोडक़र चोरी कर ले गया। पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर रहंगडाले ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शांतिविहार कालोनी डगनिया में रहता है। जो सोमवार को शाम के वक्त काम से घर वापस आकर अपनी बाइक सीजी 04 एनक्यू 3272 को घर के आंगन में खड़ी कर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद वापस आकर देखा तो बाइक वहां नहीं था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 379 का अपराध दर्ज किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे