रायपुर
पुरानी बस्ती में श्रीमद्भागवत कथा
30-Apr-2024 6:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 अप्रैल। पुरानी बस्ती खोखो पारा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर सार्वजनिक न्यास समिति के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय सूर्यकुमार अग्रवाल के परिवार में मंगलवार से श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ कथा प्रारंभ हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष पं विजय कुमार झा ने बताया है कि अग्रवाल परिवार के निज निवास में आयोजित भागवत प्रवचन कर्ता आचार्य पं मनोज कृष्ण शास्त्री वृंदावन धाम है तथा भागवत के मुख्य यजमान राजधानी रायपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी सुधीर मोहन अग्रवाल है। स्वर्गीय श्री एस के अग्रवाल के वार्षिक श्राद्ध के पुण्य स्मृति में यह भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे